ब्रेकिंग न्यूज़

आज पार्षद के 107 और महापौर/अध्यक्ष के 22 नामांकन हुए जमा

 - अब तक पार्षद पद हेतु 653 तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 42 नामांकन जमा
 - नामांकन की जांच 29 जनवरी को
 - नामांकन वापसी 31 जनवरी को
 दुर्ग । नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन पार्षद पद हेतु 107 और महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 22 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरौदा एवं रिसाली, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन व उतई में पार्षद पद हेतु 107 नामांकन जमा हुए हैं। इसी प्रकार नगर निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई में महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 22 नामांकन जमा हुए हैं। 28 जनवरी तक पार्षद पद हेतु 653 नामांकन तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 42 नामांकन जमा हुए है। उक्त नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु नामांकन की जांच 29 जनवरी को होगी तथा नाम वापसी 31 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english