ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की कार्यवाही का अवलोकन किया

-त्रुटिरहित ढंग से एवं विशेष सावधानी के साथ कार्य संपादन करने के दिए निर्देश 
बालोद।   कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कार्यालय कनेरी में पहुँचकर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कनेरी में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत कनेरी कलस्टर में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने हेतु की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अभ्यर्थियों से बातचीत कर वहाँ के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों से बातचीत कर अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने तथा जमा करने के कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को विशेष सावधानी एवं सर्तकता के साथ-साथ त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कनेरी में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत कनेरी सहित आसपास के कुल 08 ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच पदो ंके लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने तथा जमा करने हेतु कलस्टर बनाया गया है। इस दौरान तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english