ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने किया गुरूर में  विद्यालय के निर्माणाधीन भवन एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

-भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा स्ट्रांग रूम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद ।कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माणाधीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य के पूरा होने की अवधि के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने इस भवन का निर्माण कार्य फरवरी माह के अंत तक पूरा हो जाने की जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माणाधीन भवन निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि तक पूरा करने तथा निर्माण कार्य में शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने तहसीलदार श्री हनमुंत श्याम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को स्ट्रांग रूम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। 
श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर के प्राचार्य से विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने प्राचार्य से प्री बोर्ड परीक्षा एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आयोजन तथा इन परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी पाठ्यक्रमों का अध्यापन निर्धारित समयावधि में पूरा कराने तथा विद्यालय मंे उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english