ब्रेकिंग न्यूज़

 पॉवर कंपनी में ईडी श्री आर.सी.अग्रवाल सहित 6 विद्युत कर्मियों की सेवानिवृत्ति

 रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक (पारेषण) श्री राजेश चंद्र अग्रवाल सहित 6 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई। प्रबंध निदेशकों ने श्री अग्रवाल के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।  
मुख्य समारोह का आयोजन डंगनिया स्थित सेवाभवन में हुआ जिसमें पॉवर ट्रांस्को के एमडी श्री राजेश शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (डिस्कॉम) के एमडी श्री भीमसिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। सभी ने श्री अग्रवाल की कर्मठता और चार दशक की सेवा की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशकों ने कहा कि श्री अग्रवाल ट्रांसमिशन कंपनी में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते है। उनेक मार्गदर्शन में रायपुर और बिलासपुर क्षेत्र के कई सबस्टेशन के निर्माण कार्य संपन्न हुए। वे टेस्टिंग और एमआरटी जैसे प्रमुख विभाग में अपना योगदान दर्ज करा चुके हैं। सेवानिवृत्ति एक नई पारी है। वे अपनी नई पारी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। समारोह में सेवानिवृत्त ईडी श्री अग्रवाल ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
      इसी प्रकार लोड डिस्पैच सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अभियंता (सिविल)  श्री कृष्ण कुमार शुक्ला, अनुभाग अधिकारी श्री चमन लाल साहू, लाइन सहायक श्रेणी-1 श्री तुला राम कश्यप एवं श्री सनद कुमार वर्मा तथा वाहन चालक श्री एम. शंकर राव के योगदान का उल्लेख किया गया तथा सेवानिवृत्ति उपरांत प्रशस्ति पत्र के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में श्री के.एस.मनोठिया, श्री वी.के.साय, श्री एम.एस.चौहान, श्री संजय पटेल, श्री आर.ए.पाठक, श्री वी.के.दीक्षित, श्रीमती ज्योति नन्नौरे, जी.आनंद राव, श्रीमती कल्पना घाटे, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री एस.के.गजपाल, श्री मनोज राय, श्री पी.पी.सिंह, श्री एम.जामुलकर, श्री संदीप मोदी, श्रीमती नंदिनी भट्टाचार्य, श्री सुभाष शर्मा, श्री वाई.बी.जैन, श्री एफ.ए.खान एवं श्री के.बी.पात्रे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र एवं प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद सिंह पटेल द्वारा किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english