ब्रेकिंग न्यूज़

 नगरीय निकाय चुनाव में मतदान जागरूकता फैलाने की गई अनोखी पहल

 -मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने विद्यालयीन बच्चों ने किया रचनात्मक प्रयास, दीप जलाकर महिलाओं ने दिया मतदान का संदेश
 दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जाबो कार्यक्रम के तहत जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मतदाताओं को अपने अधिकारों व मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने महिलाओं एवं बच्चों द्वारा अनोखी पहल की गई। जिसके अंतर्गत महिलाओं ने दीप जलाकर मतदान के महत्व को उजागर किया और यह संदेश दिया कि हर एक वोट लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम है। उनकी इस प्रेरणादायक क्रियावली ने समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इसके साथ ही महिलाओं ने रंगोली बनाकर शत् प्रतिशत् मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जाबो कार्यक्रम के तहत जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने मनमोहक कलाकृतियों के माध्यम से मतदान के महत्व को सभी तक पहुँचाया। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी, जिससे लोगों को मतदान की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। बच्चों ने ड्रॉइंग के माध्यम से ईवीएम मशीन एवं मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रकिया को बताया। इसके अलावा, उन्होंने प्रेरणादायक नारों के माध्यम से भी मतदान हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा बनाए गए चित्रों और नारों ने मतदाताओं में जागरूकता की लहर पैदा की और चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के प्रयासों ने मतदान प्रक्रिया को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया और सकारात्मक संदेश भी दिया कि मतदान हर व्यक्ति का अधिकार और कर्तव्य है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english