ब्रेकिंग न्यूज़

जिला पंचायत सदस्य 16 नामांकन सहित, पंच,सरपंच, जनपद सदस्य के अनेकों नामांकन जमा

दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 में जिला दुर्ग अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनवद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 27 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो गई है तथा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारिख 03 फरवरी 2025 समय 10.30 बजे से 3.00 बजे तक निर्धारित है। जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन जिला पंचायत भवन दुर्ग में एवं जनपद पंचायत सदस्यहेतु नामांकन विकासखण्ड मुख्यालय स्थित संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय दुर्ग/धमधा/पाटन में प्राप्त किया जा रहा है। पंच एवं सरपंच पद हेतु तीनो जनपद पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सेक्टर / कलस्टर मुख्यालय प्राप्त किये जा रहे है। जिला पंचायत सदस्य के लिए आज 31 जनवरी 2025 को 16 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के द्वारा प्राप्त किया गया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत पंच पद हेतु 822 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, सरपंच पद हेतु 125 नामांकन पत्र प्राप्त हुए आरै जनपद सदस्य हेतु 33 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती मीना साहू एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये तथा जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत पंच पद हेतु 614 नामांकन पत्र प्राप्त किये गये, सरपंच पद हेतु 98 नामांकन पत्र प्राप्त किये, जनपद सदस्य हेतु 34 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री पंचराम सलामे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये। जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र पंच पद हेतु 679 नामांकन पत्र प्राप्त किये है, सरपंच पद हेतु 146 नामांकन पत्र प्राप्त किये और जनपद सदस्य हेतु 31 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री तारसिंह खरे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गय प्राप्त किये गये।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english