जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया जारी
बालोद। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्योें के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 03 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 27 एवं 28 जनवरी को 12-12 अभ्यर्थियों, 28 जनवरी को 12, 29 एवं 30 जनवरी को 09-09, 31 जनवरी को 10 एवं 01 फरवरी को 08 अभ्यर्थियों सहित कुल 60 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया है। जिसमें से 28 जनवरी को 01 अभ्यर्थी, 29 जनवरी को 03, 30 जनवरी को 11, 31 जनवरी को 13 एवं 01 फरवरी को 18 अभ्यर्थियों सहित कुल 46 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीासगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य सहित पंच एवं सरपंच पदों के लिए नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 03 फरवरी को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित की गई है।


.jpeg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment