ब्रेकिंग न्यूज़

मतदान दलों का हुआ प्रशिक्षण

*मास्टर ट्रेनर्स ने कहा अपने निर्धारित वार्ड का ही मतदान समाग्री मिलान कर प्राप्त करें*
रायपुर
/स्थानीय निकाय चुनाव के परिपेक्ष्य 2025 में आज दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में रायपुर नगर निगम, नगर पंचायत समोदा के मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इनमें मास्टर ट्रेनर ने ईव्हीएम मशीन के संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ट्रेनर्स ने कहा कि मतदान समाग्री वितरण के समय सावधानी रखें और यह मिलान करलें कि उनके वार्ड का ही मतदान समाग्री प्राप्त की गई है। सभी मतदान दल सुबह निर्धारित समय पर सबसे पहले मॉक पोल करवा लें। साथ ही मॉक पोल के डाटा  अनिवार्य से  क्लियर कर  लें। शाम को मतदान समाप्ति के बाद मतपत्र लेखा सहीं ढंग से भरें। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर निगम को 11 फरवरी को मतदान होना है। जिनमें 1090 मतदान केन्द्र हैं। यहां करीब 4000 कर्मचारी मतदान  प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। आज दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया एवं कल भी दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित होगी। इस कार्मेंयक्रम में प्रशिक्षण के  सहायक नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल एवं श्री  के.एस पटले उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english