ब्रेकिंग न्यूज़

मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

-जनपद पंचायत दुर्ग हेतु 16 को, पाटन हेतु 19 को और धमधा हेतु 22 को मतदान सामग्री का वितरण
 दुर्ग/ 
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 (जिला पंचायत दुर्ग एवं जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन) के अंर्तगत पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में सामग्री वितरण/वापसी स्थल पर मतदान दल के कर्मियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग डॉ. मनोज दानी (मोबाईल-93010-50771) को नोडल अधिकारी तथा सिविल सर्जन एवं सह अस्पताल अधीक्षक, दुर्ग श्री हेमन्त साहू (मोबाईल-78796-49648) को सहायक नियुक्त किया गया है। जिसके अनुक्रम में पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में समय-अनुसूची (कार्यक्रम) अनुसार मतदान कर्मियों को चिकित्सा सुविधा नियत दिवस में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत दुर्ग के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में 16 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 17 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पाटन में 19 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 20 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी। जनपद पंचायत धमधा के लिए शासकीय महाविद्यालय सिरनाभाठा धमधा में 22 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजे मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान पश्चात् 23 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे मतदान सामग्री जमा की जाएगी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english