ब्रेकिंग न्यूज़

 त्रिस्तरीय पंचायत  चुनाव:  डौण्डी एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 17 फरवरी को  मतदान

-रविवार 16 फरवरी को मतदान दलों को किया जाएगा मतदान केन्द्रों के लिए रवाना
बालोद।  त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के डौण्डी एवं डौण्डीलोहरा विकासखंड में प्रथम चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के दिशा-निर्देशन में बालोद जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य मंे लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। सोमवार 17 फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को रविवार 16 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्रों से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय के समीप शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एवं विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष परिस्थिति में जिन मतदान केन्द्रों में मतगणना किया जाना उचित नही होगा उन मतदान केन्द्रों के मतों की गणना मंगलवार 18 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय में किया जाएगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english