ब्रेकिंग न्यूज़

अवकाश दिवस राजस्व कर वसूली शिविर

निगम जोन 9 द्वारा शिविर लगाकर 10 लाख 87 हजार की वसूली
रायपुर/
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9  द्वारा आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , उपायुक्त  डॉक्टर अंजलि शर्मा,  राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पांडेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्र.07, पण्डित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्र.8,  डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र.09, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्र. 31, महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्र. 32,  शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्र. 33 एवं पंडित विद्याचरण शुक्रवार क्र. 51 में  रविवार अवकाश दिवस पर सभी 07 वार्डों में सम्पतिकर वसूली हेतु शिविर नगर निगम जोन 9 के जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में लगाकर कुल राशि 10 लाख 87 हजार रूपये की राजस्व कर वसूली की गयी. नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय ने नगर निगम के जोन 9 के तहत सभी 7 वार्डों के रहवासी सभी सम्पतिकरदाता नागरिकों से अपील की है कि जोन कार्यालय में आने वाले दिनों में सम्पति करदाता नागरिकों की संभावित भीड़ को देखते हुए शीघ्र अपना संपत्तिकर जलकर एवं अन्य बकाया निगम करों का पूर्ण भुगतान किया जाना सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी भी सम्पति करदाता नागरिक को असुविधा का सामना ना करना पड़े.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english