ब्रेकिंग न्यूज़


 [2/17, 11:55] Prashant Bhaiya: भगदड़ से मौत: दिल्ली पुलिस रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी

 
नयी दिल्ली, 16 फरवरी . दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की जांच रविवार को शुरू कर दी और वह वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि भगदड़ मचने से ठीक पहले की घटनाएं किस क्रम में हुई थीं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य लक्ष्य भगदड़ के मुख्य कारण की जांच करना है। हम सीसीटीवी फुटेज और उस दौरान रेलवे द्वारा की गई उद्घोषणाओं का सारा डेटा एकत्र करेंगे।'' शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर प्रयागराज (महाकुंभ जाने) के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि घटना के समय, पटना होते हुए इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नई दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर थी। उन्होंने भगदड़ का कारण बताते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग सीढ़ियों का उपयोग कर फुटओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 की ओर उतर रहे थे, वे फिसल गए और दूसरे यात्रियों पर गिर गए।'' सूत्रों ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से परिचालित होने तथा हर घंटे 1,500 जनरल टिकट की बिक्री के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई होगी।
[2/17, 12:23] Prashant Bhaiya: संगम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान ने लगाई डुबकी
 
महाकुंभ . महाकुंभ में रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान, योगेंद्र उपाध्याय और दयाशंकर सिंह ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। संगम में पत्नी के साथ स्नान करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से कहा, ‘‘गंगा में स्नान और दर्शन पूजन बहुत अच्छे से हुआ। हमारे शहर नागपुर से हजारों की संख्या में लोग अपनी गाड़ियां लेकर यहां आ रहे हैं। हमें लगता है कि गंगा मां का आशीर्वाद सबको मिलेगा।'' वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में स्नान के बाद कहा, ‘‘संगम में स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का सबसे बड़ा संगम है।'' इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मंत्री राकेश सचान, योगेंद्र उपाध्याय और दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, ‘‘हम संगम में डुबकी लगाने के बाद एक अलग प्रकार का अनुभव कर रहे हैं। देश-विदेश से यहां आकर डुबकी लगा रहे लोगों को मेरी ओर से बधाई।'' मंत्री राकेश सचान ने कहा कि महाकुंभ का यह आयोजन भारतीय संस्कृति की अखंडता और शक्ति का प्रतीक है। वहीं, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन उनके लिए केवल स्नान का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के मूल तत्वों को आत्मसात करने का माध्यम भी है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुंभ न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
[2/17, 12:26] Prashant Bhaiya: राणा के प्रत्यर्पण से उसकी यात्राओं के बारे में कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलेगी: अधिकारी
 
 
नयी दिल्ली. आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा के अमेरिका से संभावित प्रत्यर्पण से 2008 में मुंबई आतंकवादी हमलों से कुछ दिन पहले उत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में उसकी यात्राओं के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक 64 वर्षीय राणा 2023 में 14 साल की सजा पूरी करने के बाद लॉस एंजिल्स के एक महानगरीय हिरासत केंद्र में हिरासत में है। वह पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी और मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनके प्रशासन ने राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। प्रत्यर्पित होने के बाद, राणा इस मामले में भारत में मुकदमे का सामना करने वाला वाला तीसरा आतंकी होगा। इससे पहले अजमल कसाब और जबीउद्दीन अंसारी उर्फ ​​अबू जंदल को इस मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। नवंबर 2012 में, एकमात्र जीवित बचे पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। अमेरिकी संघीय एजेंसी ‘एफबीआई' ने 27 अक्टूबर 2009 को राणा को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 2011 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आतंकवाद की रोकथाम संबंधी ‘सार्क कन्वेंशन' की धारा 6(2) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया था। भारत में हेडली के ठिकानों की पड़ताल करते हुए, केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों को पता चला कि राणा ने 13 नवंबर से 21 नवंबर 2008 के बीच अपनी पत्नी समराज राणा अख्तर के साथ हापुड़, दिल्ली, आगरा, कोच्चि, अहमदाबाद और मुंबई की यात्रा की थी। राणा ने अपने पते के प्रमाण के तौर पर ‘इमिग्रेंट लॉ सेंटर' से व्यावसायिक प्रायोजक पत्र और कुक काउंटी से संपत्ति कर भुगतान नोटिस प्रस्तुत किया था। अधिकारियों ने कहा कि राणा को भारत लाये जाने पर उसकी इन यात्राओं का उद्देश्य स्थापित हो जाएगा।
 
वर्ष 2009 में गिरफ्तार होने के बाद, राणा को 2011 में दोषी ठहराया गया और 14 साल की सजा सुनाई गई।
 
राणा को डेनमार्क में आतंकवादी साजिश के लिए सहायता प्रदान करने की साजिश के एक मामले और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सहायता प्रदान करने के एक मामले में अमेरिका में दोषी ठहराया गया था। मुकदमे के साक्ष्य में रिकॉर्ड की गई बातचीत के टेप भी शामिल थे, जिनमें सितंबर 2009 की बातचीत भी शामिल थी। इससे पता चला कि हेडली और राणा ने उन खबरों के बारे में बात की थी कि एक सह-प्रतिवादी और कथित पाकिस्तानी आतंकवादी नेता इलियास कश्मीरी की हत्या कर दी गई। अन्य बातचीत में राणा ने हेडली से कहा कि मुंबई आतंकी हमले में शामिल हमलावरों को पाकिस्तान का सर्वोच्च मरणोपरांत सैन्य सम्मान मिलना चाहिए। वर्ष 2009 की गर्मियों के अंत में, राणा और हेडली इस बात पर सहमत हुए कि राणा को प्रदान की गई धनराशि का इस्तेमाल डेनमार्क में हेडली के काम को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जा सकता है। साक्ष्य से पता चला कि राणा ने डेनमार्क में आव्रजन कार्यालय स्थापित करने के लिए वहां के एक समाचार पत्र को ईमेल भेजते समय हेडली होने का नाटक किया था। एनआईए ने राणा को ‘‘सह-साजिशकर्ता'' के रूप में आरोपपत्र में नामजद किया था, जिसने भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की आपराधिक साजिश के लिए हेडली और अन्य सह साजिशकर्ताओं को वित्तीय और अन्य सहायता प्रदान की थी। राणा की फर्स्ट वर्ड इंटरनेशनल फर्म का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा समूह द्वारा राणा को सौंपे गए आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया गया था। इसी कंपनी के जरिए हेडली ने मुंबई में ‘इमिग्रेंट लॉ सेंटर' का एक शाखा कार्यालय स्थापित करने के उद्देश्य से भारत में मल्टीपल एंट्री बिजनेस वीज़ा के लिए आवेदन किया था। राणा ने जुलाई 2007 में 10 साल के लिए उसके वीजा विस्तार में भी मदद की थी। दस पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने 26 नवंबर 2008 को अरब सागर में समुद्री मार्ग से भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में घुसपैठ करने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो लक्जरी होटल और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। मारे गए 166 लोगों में अमेरिकी, ब्रिटिश और इजराइली नागरिक भी शामिल थे। करीब 60 घंटे तक इस हमले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी और भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया।
[2/17, 12:28] Prashant Bhaiya: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
 
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने उनकी मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स' पर साझा कीं।
 
राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल से किये गए एक पोस्ट के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।''
[2/17, 12:31] Prashant Bhaiya: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
 
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने उनकी मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स' पर साझा कीं।
 
राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल से किये गए एक पोस्ट के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।''
[2/17, 12:32] Prashant Bhaiya: लुधियाना में एक स्थानीय आप नेता की पत्नी की डकैती के प्रयास के दौरान हत्या
 
लुधियाना. पंजाब में लुधियाना के एक गांव के समीप आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता की पत्नी की लुटेरों ने हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर रूरका गांव के समीप शनिवार रात यह वारदात हुई।
 
पुलिस ने बताया कि आप नेता अनोख मित्तल और उनकी पत्नी लिप्सी मित्तल लुधियाना-मलेरकोटला रोड स्थित एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। उसने बताया कि डकैतों ने उनकी कार रूकवाई और धारदार हथियारों से मित्तल दंपति पर हमला किया।
 
पुलिस के अनुसार लिप्सी मित्तल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अनोख मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लिप्सी मित्तल के रिश्तेदारों ने रविवार शाम अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। अनोख मित्तल एक स्थानीय व्यापारी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english