ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग  की 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ सीनियर टीम में बनाया स्थान

-हरियाणा पंचकुला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएगी अपना दमखम
-टीम में बालोद दुर्ग की लाडली बेटी  भूमि  गोलकीपर
- एस्ट्रोटर्फ मैदान के अभाव के बावजूद खिलाड़ियों का चयन गौरव का विषय-अंसार अहमद
दुर्ग।
हरियाणा के पंचकूला में आयोजित सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 सदस्यीय टीम में दुर्ग के 6 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। टीम में दुर्ग की खिलाड़ी भूमिका उपाध्याय, लीना कोसरे, संपदा निर्मलकर, सब्बी नाज अंसारी, गीतांजलि निर्मलकर व जानवी यादव ने स्थान बनाया है। कोच बलविंदर कौर होंगी। टीम के सदस्य खिलाड़ी और कोच मंगलवार की शाम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से पंचकूला के लिए रवाना हुई । छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम में दुर्ग से 6 खिलाड़ियों के चयन से जिला हॉकी संघ में खुशियों का माहौल है। चयन पर दुर्ग जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार अहमद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दुर्ग के खिलाड़ियों ने पहले भी अपने खेल प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ व दुर्ग का नाम रौशन किया है। इन खिलाड़ियों का चयन दुर्ग के लिए गौरव का विषय है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दुर्ग के ये खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। श्री अहमद ने कहा है कि दुर्ग ने हॉकी में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए है, लेकिन दुर्ग का दुर्भाग्य रहा है कि यहां खिलाड़ियों को आज तक एस्ट्रोटर्फ मैदान की सुविधा नहीं मिल पाई है।
जिला हॉकी संघ इसे लेकर लंबे समय से संघर्षरत है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा हॉकी खिलाड़ियों के इस समस्या पर कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई गई है। जिसकी वजह से दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ मैदान का अभाव खिलाड़ियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। बावजूद दुर्ग के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करना तारीफ-ए-काबिल है।


 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english