नेशनल युवा उत्सव 2025 में शामिल होने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम रवाना
दुर्ग । ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एआईयू के तत्वाधान में अमिटि यूनिवर्सिटी, नोएडा, (उ.प्र.) में 03 से 07 मार्च 2025 तक आयोजित 38 वां साउथ-ईस्ट राष्ट्रीय युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य/जनजाति नृत्य स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने हेतु हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम कल रवाना हुई। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव एवं युवा उत्सव प्रभारी दिग्विजय कुमार साहू ने बताया कि यह पहला अवसर है कि जब जोनल युवा उत्सव में किसी सामूहिक प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
दिग्विजय कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलपति सत्यनारायण राठौर एवं कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने सभी प्रतिभागियों, टीम मैनेजर एवं संगतकार को अग्रिम शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि सभी प्रतिभागी साइंस कॉलेज, दुर्ग के नियमित छात्र-छात्राएं है। इस टीम में शामिल प्रतिभागियों में मोख्वज, तोषण लाल, द्रविण कुमार देशमुख, मिनेश कुमार, तुर्कश्वर कुमार साहू, रिम्पा नायक, तारिणी विश्वकर्मा, चंचल ठाकुर, सारिका निषाद, क्षमा देवांगन, एवं टीम मैनेजर के रूप में इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई की सहायक प्राध्यापक, डॉ. चांदनी मरकाम तथा साइंस कॉलेज, दुर्ग के सहायक प्राध्यापक तरूण साहू है।










.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment