ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर के निर्देश पर आईडीबीआई बैंक की संवेदनशील पहल

-19 सहकारी समितियों में कर रहा वाटर कूलर का इंतजाम
-कलेक्टर को सौंपा 7.88 लाख रुपए का चेक
-कलेक्टर ने बैंक प्रबंधन को सहयोग के लिए दिया धन्यवाद
 बिलासपुर, / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्थानीय आईडीबीआई बैंक ने गर्मी में किसानों की समस्याओं को ध्यान रखते हुए संवेदनशील पहल की है। सीएसआर मद के तहत जिले के 19 विभिन्न सहकारी समितियों में बैंक द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया जाएगा। बैंक अधिकारियों ने   कलेक्टर श्री अवनीश शरण से मुलाकात कर इस विषय में जानकारी दी और वाटर कूलर के लिए 7 लाख 88400 रुपए का चेक उन्हें सौंपा। आम लोगों की सुविधा के लिए एक वॉटर कूलर की स्थापना कलेक्टोरेट परिसर में भी की गई है, जिसका शुभारंभ कलेक्टर अवनीश शरण ने किया।कलेक्टर ने वाटर कूलर का पानी भी ग्रहण किया।उन्होंने आईडीबीआई बैंक की इस मानवीय पहल की सराहना  की और बैंक प्रबंधन को बधाई दी।आईडीबीआई बैंक के डीजीएम अमिताभ वाजपेयी ने कहा कि जिले के 19 सहकारी समितियों में वाटर कूलर की स्थापना किसानों के लिए की जा रही है, ताकि उन्हें गर्मी में राहत मिल सके। इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के विभिन्न ब्रांच के मैनेजर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english