कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 2 की मौत, 35 घायल
कवर्धा। जिले के सरोधा डेम मार्ग में पलानीपाट के पास भठेला टोला तिराहा में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 35 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सहित शहर के अलग -अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग सिंघनपुरी के रहने वाले हैं और सहसपुर लोहारा चौथिया में (वैवाहिक कार्यक्रम में) जा रहे थे।








.jpg)



.jpg)
.jpg)
Leave A Comment