घर के बाहर खड़ी महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, महिला की मौत
दुर्ग । धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरझापुर में कल रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने घर के बाहर खड़ी महिला को ठोकर मार दी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के पश्चात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
धमधा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्यामलाल साहू उम्र 46 साल ग्राम बिरझापुर का रहने वाला है। खेती किसानी का काम करता है। कल 8 मार्च को अपने घर के सामने में खडा था कि समय करीबन 08.00 बजे रात को भाभी श्रीमती फगुनी बाई साहू अपने घर से निकलकर बाहर रोड के किनारे में खडी होकर अपने नाती यशवंत साहू को घर आने के लिये बुला रही थी कि उसी समय धमधा की ओर से मोटर सायकिल का चालक अपनी मो0सा0 को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर भाभी श्रीमती फगुनी बाई साहू को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । जिससे भाभी व मोटर सायकिल चालक मोटर सायकिल सहित गिर गया तब श्यामलाल ने उन लोगों को उठाया और मेाटर सायकिल चालक से उसका नाम पूछा जो अपना नाम बसंत चतुर्वेदी ग्राम रक्शा का रहने वाला बताया। उसके मोटर सायकिल पल्सर का नंबर सीजी 07 सी टी 5987 था। एक्सीडेंट से भाभी को गंभीर चोट आई। जिससे उसे इलाज के लिये धमधा सरकारी अस्पताल लाये थे। जहां पर भाभी को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। प्रार्थी श्यामलाल साहू उम्र 46 साल की रिपोर्ट पर से आरोपी मोटरसाइकिल चालक बसंत चतुर्वेदी के खिलाफ 106(1)-BNS,125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

.jpg)








.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment