ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर पंचायत उपाध्यक्ष सीट पर भी हुआ भाजपा का कब्जा, नेहा उपाध्याय चुनाव जीती, 16 में से 12 वोट मिला

बालोद/डौंडीलोहारा । नगर पंचायत डौंडीलोहारा में जहां भाजपा समर्थित अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम विजय हासिल कर चुके हैं। तो वही सोमवार को संपन्न हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा की समर्थित प्रत्याशी पार्षद नेहा उपाध्याय ने जीत हासिल की। अध्यक्ष और पार्षद मिलाकर कुल 16 वोट में से 12 वोट नेहा उपाध्याय को मिले। तो कांग्रेस समर्थित पार्षद किशोर दीवान को मात्र चार वोट हासिल हुआ। इस तरह काफी बहुमत के साथ नेहा उपाध्याय ने जीत दर्ज की। नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रभारी के तौर पर बालोद के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व नगरपालिका बालोद अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी राकेश यादव भी पहुंचे हुए थे। तो वहीं स्थानीय टीम से जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष  कुसुम शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम इस चुनाव को लेकर गंभीरता से सक्रिय थे। सभी पार्षदों को एकजुट करते हुए किसी भी तरह से विपक्ष को मौका न देने की रणनीति बनाते हुए उक्त विजय हासिल की गई। इस जीत के उपरांत नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय को मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा सहित चुनाव प्रभारी राकेश यादव अन्य नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। तो वही सभी भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से नारेबाजी के साथ संक्षिप्त विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। इस तरह अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही सीट पर डौंडीलोहारा में भाजपा का कब्जा हो गया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नेताओं में हर्ष का माहौल है। तो वही इस जीत पर मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने सभी समर्थित पार्षदों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हम सब की एकजुटता इसी तरह कायम रहे और आगे भी ट्रिपल इंजन सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर हमें नगर का सर्वांगीण विकास करना है। चुनाव प्रभारी के रूप में पहुंचे भाजपा नेता राकेश यादव ने भी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई नेहा उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि मिलजुल कर काम करेंगे और नगर विकास की नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम की सक्रियता की भी सराहना की। अध्यक्ष श्री टेकाम ने भी चुनाव प्रभारी राकेश यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल और मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा का इस चुनाव को लेकर सक्रियता और रणनीति बनाए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया और एक मजबूत टीम के साथ अब नगर विकास के कार्यों में जुटने की बात कही। उन्होंने नगर वासियों को भी आश्वस्त किया कि केंद्र, राज्य के साथ अब नगर पंचायत में भाजपा की सत्ता है। नगर का विकास अब तीव्र गति से होगा। रुके हुए काम शुरू होंगे।
प्रत्याशी बनाए जाने के लिए नेहा उपाध्याय ने जताया संगठन और अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों का आभार 
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय ने प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा संगठन और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद  भाजपा से उपाध्यक्ष बनने का अवसर मुझे मिला है। इसके लिए मैं सभी हमारे पार्षद साथियों और भाजपा संगठन के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता, नेताओं का आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही समस्त नागरिकों की भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे मेरे वार्ड क्रमांक 6 के चुनाव के दौरान भी मतदान रूपी आशीर्वाद दिया था और अब नगर पंचायत उपाध्यक्ष में भी भाजपा संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया । नगर पंचायत अध्यक्ष व सभी हमारे भाजपा पार्षदों ने मिलकर एकजुटता के साथ मुझे जिताया है।  इस जीत पर समस्त पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए उन्होंने आभार जताया और अपने वार्ड 6 में पार्षद के साथ उपाध्यक्ष का पद संभालते हुए अपने दायित्वों पर खरा उतरने की बात कही। 
यह रहे मौजूद
इस दौरान प्रमुख रूप से चुनाव प्रभारी राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा , नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, हरीश कटझरे, पालक ठाकुर, संदीप लोढा, जशराज शर्मा , धर्मेंद्र निषाद, अरूण उपाध्याय, सुभद्रा ताडेकर, ममता यादव,  ममता शर्मा, गायत्री देवांगन, नेहा उपाध्याय, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलहारे, दसोदा भूआर्य,शिवानी भंसाली, रहिमत कोसमा, अशोक उइके , प्यारेलाल निषाद, पायल सोनी, लता गुप्ता, पलाश गुप्ता, शोभा राजपूत, बीरसिह कोसमा, महावीर तातेड  , धीरेंद्र टाक,  पलाश गुप्ता, राजू भंसाली, धीरज जैन,दिलीप बाफना, संदीप भंसाली  तुकाराम साहू आरती सचेती, प्रणव साहू निखिल शर्मा, मनीष राजपूत सुरेश देवांगन सोमेन्द्र देशमुख धन्नो यादव संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
निर्दलीयों का भी मिला साथ!
ज्ञात हो कि नगर पंचायत चुनाव में लोहारा के कुल 15 वार्डों में से 8 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी और तीन में निर्दलीय और चार वार्डो में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी जीतकर आए हैं। जिस तरह 12 वोट नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में नेहा उपाध्याय को हासिल हुआ, इससे यह माना जा रहा है कि जो तीन निर्दलीय पार्षद जीत कर आए थे उनका भी उन्हें अप्रत्यक्ष साथ मिला। जिसके चलते उन्होंने बहुमत के साथ जीत हासिल की । तो वहीं कांग्रेस की ओर से उतारे गए प्रत्याशी किशोर दीवान को अपने ही चार कांग्रेसी पार्षदों (स्वयं सहित) का वोट मिला है. हालांकि मतदान गुप्त होता है। पर आठ भाजपाई पार्षद होने के बाद भी कुल 12 वोट हासिल करने पर निर्दलीयों का समर्थन भी प्राप्त होने की चर्चा नगर में है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english