ब्रेकिंग न्यूज़

होली त्योहार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई

दुर्ग/ होली त्योहार के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरिवन्द कुमार एक्का द्वारा अधिकारियों की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) को अनुभाग दुर्ग ग्रामीण/शहर अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र, श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्रीमती क्षमा यदु अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य मजिस्ट्रेट दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री वसुमित्र दीवान अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य. मजि. दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री ज्योत्सना कलिहारी नायब तहसीलदार एवं कार्य, मजि दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री हितेश पिस्दा अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर को अनुविभाग छावनी/भिलाई नगर के अन्तर्गत समस्त थाना क्षेत्र, श्री पंचराम सलामे अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य.मजि. भिलाई नगर को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री हुलेश्वर नाथ खुटे अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य, मजि. दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री ढाल सिंह बिसेन नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. दुर्ग को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी/भिलाई नगर के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे।
     इसी प्रकार श्री लवकेश ध्रुव अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन को अनुविभाग पाटन अन्तर्गत समस्त क्षेत्र, श्रीमती मीना साहू तहसीलदार एवं कार्य मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। सुश्री ममता टावरी अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्य, मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री भूपेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री मनोज कुमार रस्तोगी नायब तहसीलदार एवं कार्य मजि. पाटन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री रमाकांत पटेल नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. पाटन के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री सोनाल डेविड अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा को अनुविभाग धमधा अंर्तगत समस्त  क्षेत्र, श्री तार सिंह खरे तहसीलदार एवं कार्य. मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री रवि विश्वकर्मा नायब तहसीलदार एवं कार्य. मजि. बोरी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री धर्मेश श्रीवास्तव नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. बोरी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री योगेश सिंह राजपूत नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्रीमती कविता पटेल नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. धमधा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री महेश राजपूत अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 को अनुविभाग भिलाई-3 अन्तर्गत समस्त क्षेत्र, श्री पवन कुमार तहसीलदार एवं कार्य मजि. भिलाई-3 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री राधेश्याम वर्मा तहसीलदार एवं कार्य.मजि. अहिवारा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री कुंदन शर्मा नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. अहिवारा को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। श्री चन्द्रशेखर कंवर नायब तहसीलदार एवं कार्य.मजि. भ्लिाई-3 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 के निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। एडीएम के आदेशानुसार कार्यपालिक दंडाधिकारी अपने अपने प्रभार क्षेत्र के प्रभारी रहेंगे तथा अपने कर्तव्य क्षेत्र में उपस्थित रह कर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये समुचित कार्यवाही करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english