कोरबा जिले में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत
कोरबा। जिले में सडक़ हादसे में आज तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना जटगा चौकी के खोडरी के पास की है। सभी मृतक जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे। वे बरबसपुर से खोडरी गांव की ओर जा रहे थे, तभी कार के साथ उनकी टक्कर हो गई।
हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मरने वालों में आदित्य धोबी, सूरज कंवर और अखिलेश्वर धोबी शामिल हैं। कोरबा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

.jpg)








.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment