फागुन मड़ई मेला : 1200 देवी देवताओं की सम्मान पूर्वक हुई विदाई
दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा में फागुन मड़ई मेले में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में पहुंचे 1200 देवी देवताओं को सम्मानपूर्वक विदाई पुजारियों के द्वारा दी गई. विदाई समारोह में टेंपल कमेटी के सदस्य, जिया परिवार, प्रधान पुजारी, 12 अंकवार और स्थानीय विधायक चैतराम अटामी सहित हजारों भक्त शामिल हुए. विदाई समारोह में सभी देवी देवताओं को आदरपूर्वक साड़ी, गमछा और लिफाफा सहित मिट्टी की कोडी भेंट की गई.
फागुन मड़ई मेला: जगदलपुर से आए पुजारी के बेटे ने बताया कि ''मैं जगदलपुर से आया हूं पहले मेरे पिताजी देवी को लेकर आते थे अब मैं फागुन मेले में देवी को लेकर पहुंचा हूं. देवी की विदाई में टेंपल कमेटी की ओर से सम्मान हमें साड़ी, गमछा, लिफाफा और एक माटी की कोडी भेंट की गई. ये भेंट हम अपने मंदिर में स्थापित कर साल भर में जो भी चढ़ावा आता है उसे इकट्ठा कर फिर अगले मेले में मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचेंगे. मां के चरणों में वो चढ़ावा अर्पित करते हैं. यह परंपरा हमारे पूर्वजों के समय से निभाई जा रही है जिसका हम आज भी पालन करते हैं''.
देवी देवताओं की विदाई
टेंपल कमेटी: बस्तर की परंपरा को कायम रखने के लिए दूर दराज के गांवों से मेले में लोग पहुंचते हैं. बस्तर की कलाकृति जो कि बस्तर की परंपरा को दिखाता है उसकी बानगी यहां नजर आती है. नक्काशीदार मिट्टी की कोडी लेकर लोग यहां आते हैं. पूरे साल इस मेले का इंतजार बस्तर के लोग करते हैं.








.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment