ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्ट्र मंडल में जलाई गई कंडे की होली

 - अब मंडल की  विभिन्न समितियों व केंद्रों में होली मिलन का दौर
 - शंकर नगर और वल्लभ नगर की महिलाओं ने मनाया होली मिलन उत्सव
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल ने चौबे कॉलोनी स्थित मंडल भवन के समक्ष दोपहिया पार्किंग स्थल पर कंडे की होली जलाई। इससे पहले सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने होली (भक्त प्रहलाद) की पूजा की। इसमें उनके साथ वरिष्ठ सभासद प्रशांत देशपांडे श्याम सुंदर खंगन, प्रसन्न निमोणकर भी रहे। महिला सभासदों ने होली की पूजा करते हुए प्रदक्षिणा की। तत्पश्चात होली जलाई गई। अगले दिन से महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न महिला केंद्रों और समितियों में होली मिलन का दौर शुरू हो गया। 
इन दो दिनों में शंकर नगर और वल्लभ नगर महिला केंद्र की टीम ने होली मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया। शंकर नगर स्थित बाल वाचनालय में उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आयुषी विठालकर और श्वेता डबली ने गणेश वंदना के साथ किया। उसके उपरांत सभी सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।  
महिला दिवस पर वंदना अलोणी, आयुषी विठालकर ने अपने विचार व्यक्त किए। नेहा फडनवीस ने सुंदर कविता प्रस्तुत की। होली की प्रस्तुति में गेम्स, नृत्य श्वेता डबली, लक्ष्मी जिल्हारे और शेफाली फडनवीस ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम  मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और विशेष अतिथि के रुप में डा. शिखा चिदंबरे उपस्थित थीं। रेणुका मार्डिकर ने होली पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं केंद्र की सह संयोजिका रैना पुराणिक, तोषिका भुजबल, वर्षा उरकुरकर और वैशाली निमजे सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। 
वहीं वल्लभ  नगर केंद्र में होली के  दिन सभी ने एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ में गुजिया और मिठाई का आनंद लिया। अर्चना जतकर, नूतन दामले,  माधुरी गाड़गिल, अपर्णा आठले, शुभांगी आप्टे, अपर्णा देशमुख, विशाखा तोपखानेवाले, कांचन पुसदकर, मंजुषा चिलमवार, रोहणी पेंडसे,  अपर्णा पेंडसे, आशा बोरवाल, प्रिती केसकर, राशि जैन, रक्षा जैन, वंदना पाटिल सभी ने होली के रंगों का आनंद लिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english