ब्रेकिंग न्यूज़

तालपुरी में महिला दिवस और होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन

 
 -फिल्मी और फाग गानों पर खूब थिरकीं महिलाएं 
-नृत्य के साथ सजी सुरों की महफिल 
टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के क्लब हाउस में रविवार को तालपुरी महिला समिति के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। हर्षोल्लास और उमंग के बीच मनाए गए इस समारोह में महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। खास बात यह रही कि सभी महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया और होली गानों का भरपूर आनंद उठाया। भारतीयों में गर्व की भावना एवं विविधता में एकता का जज्बा पैदा करने वाले गीत 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' पर महिलाओं का समूह नृत्य सबसे खास आकर्षण था।
फिल्मी और फाग गानों पर खूब थिरकीं महिलाएं 
समारोह की शुरुआत अध्यक्ष रेखा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ग्रहण करने या उच्च पद प्राप्त करने मात्र से हमारा बौद्धिक स्तर ऊंचा नहीं उठ जाता, इसके लिए ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें पढ़ने के साथ-साथ अपनी सोच को सकारात्मक बनाना पड़ता है। आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे की परिस्थितियों को समझने से भी हमारा बौद्धिक विकास हो सकता है। सरस्वती वंदना से शुभारंभ इस समारोह में फाग और फिल्मी गानों पर तालपुरी की महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। पारंपरिक और आधुनिक परिधानों से सजीं महिलाओं ने नृत्य प्रदर्शन के जरिये ऐसा समां बांधा कि दर्शक कार्यक्रम के समापन तक अपनी-अपनी सीटों पर जमे रहे।
नृत्य के साथ सजी सुरों की महफिल 
समारोह में सचिव नीतू साहू, उपसचिव सरोज तिवारी, कोषाध्यक्ष मोना सिंह, उप कोषाध्यक्ष धनेश्वरी शर्मा, मीडिया प्रभारी रेखा मालवीय, कार्यकारिणी सदस्य आशा जानी, सरला श्रीवास्तव, अनिता सिंह, मनोरमा सिंह, सीमा देवांगन, कृतिका साव, ममता शुक्ला, माला यादव, वकुला राव, श्यामली मुखर्जी तथा भावना राव विशेष रूप से उपस्थित थीं। एकल और समूह नृत्य पेश करने वाली महिलाओं में गायत्री देवांगन, अनिता दत्ता, बी सुशीला, बी तुलसी, प्रियंका, जयश्री फुले, मनीषा हाडगे, मंगला बोकड़, भावना साकुरे, स्मिता नांदुरकर, भावना देशमुख, प्रतिमा देवांगन, ममता वर्मा, देव प्रभा, सविता पिस्दा, प्रतिमा खरे, उर्वशा, ममता मिश्रा, निशा चतुर्वेदी, कविता सिन्हा, वंदना, नीतू चंद्राकर, आशा वर्मा, मंजू देवी, सत्यभामा, सुशीला चंद्रवंशी, रेखा मालवीय, कविता एवं वंदना शामिल हैं। वहीं आशा वरवड़े, चंपा वर्मा, आशा जानी, निशा चतुर्वेदी, प्रेमा सिंह और निर्मला चंद्राकर ने सुरों की महफिल सजाई।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english