होली के गानों, कपल रैंपवॉक के साथ महाराष्ट्र मंडल में मनाया गया मिलन समारोह
- रोचक खेलों को लेकर भी सभासदों में देखा गया जबरदस्त उत्साह
-मुख्य अतिथि पल्लवी गोरे ने महाराष्ट्र मंडल के सेवाभावी कार्यों की जमकर की प्रशंसा
रायपुर। चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई रोचक खेल आयोजित किए गए। मंडल के सदस्यों ने जमकर फूलों की होली खेली और होली के गीतों में खूब थिरके। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी व साहित्यकार पल्लवी गौर ने महाराष्ट्र मंडल के सेवाभावी कार्यों की जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम की शुरुआत 'नवरंग' फिल्म से गीत 'अरे जा हट नटखट...' गीत की प्रस्तुति के साथ हुई। इस गीत पर जहां रचना ठेंगड़ी और रीना बाबर की जोड़ी ने धमाल मचाया। वहीं देविका देशपांडे ने भी इसी गीत पर एकल प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्घ कर दिया। मंडल की युवा सदस्य श्रावणी मुकादम ने भी शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों को गुलाल लगाकर किया गया। रंगोत्सव की रोचकता को बनाए रखने के लिए सबसे पहले म्यूजिकल गेम का आयोजन किया गया। सभी के लिए यह खेल नया और रोचक था। खेल को लेकर महिला और पुरुष सभी सदस्यों में उत्साह देखा गया।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि गेम में महिला और पुरुष के लिए अलग- अलग खेल था। म्यूजिक बजने के साथ सभी प्रतिभागी यानी महिला और पुरुष अलग- अलग राउंड में घूम रहे थे। म्यूजिक बंद होने के साथ एक नंबर बोला जाता। उसी नंबर के अनुसार प्रतिभागियों को जोड़ी बनानी पड़ती है, जो बच जाता वह गेम से बाहर हो जाता। इस खेल में महिला टीम में प्रथम भारती पसलोदकर और द्वितीय कीर्ति भिते रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर गौरी क्षीरसागर रहीं। वहीं पुरुष टीम में प्रथम रितेश बाबर, द्वितीय अमोध बाबर और तीसरे स्थान पर विनोद राखुंडे रहे। एक अन्य गेम हाउजी खेला गया। इसमें फुल हाउस में अजय पुराणिक और सृष्टि दंडवते विजेती रही।
गीता दलाल ने बताया कि कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति समिति का खास योगदान रहा। कला एवं संस्कृति समिति की प्रमुख भारती पसलोदकर, अजय पोतदार और अंकिता किरवई ने सभी से लिए म्यूजिकल रैंपवाॅक की व्यवस्था कराई थी। जिसकी शुरुआत मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले और अंजलि काले से की गई। काले दंपती ने 'गोरे रंग पे न इतना गुमान कर....' गीत के साथ रैंपवाॅक किया। इसके बाद क्रमशः मंडल की पूरी कार्यकारिणी ने एक के बाद एक रैंप वाॅक किया।
इधर मुख्य अतिथि की आबादी से पल्लवी आशीष गोरे सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भूत समागम कहीं देखना है, तो आपको महाराष्ट्र मंडल रायपुर आना होगा। यहां जितनी सामाजिक गतिविधियां होती है, उतनी ही सांस्कृतिक और शैक्षणिक भी। निःसंदेह यहां आने वाले सभी को कुछ न कुछ सीखने और समझने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हम अभी रायपुर में अपने ससूर नाना गोरे की शताब्दी समारोह मनाने जा रहे हैं। वे मंडल से जुड़े रहे, मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, और उनकी पूरी टीम ने हमें बताया कि मेरे ससुर नाना गोरे की महाराष्ट्र मंडल में क्या-क्या सहभागिता रही। कम समय में बहुत सारी जानकारी मिली। मंडल की सामाजिक गतिविधियां काफी रोचक रही। उन्होंने आगे कहा कि आज के होली मिलन कार्यक्रम में मैं भी शामिल हुए। गीता दलाल ने गेम खिलाया। जिसमें मैंने भी सहभागिता निभाई। काफी दिनों बाद मुझे महाराष्ट्र मंडल और समाज के साथ होली पर काफी आनंद की अनुभूति हुई।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में महिलाओं ने फाग फिल्मी गीतों में डांस किया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, सुकृत गनोदवाले, विनोद राखुंडे, शिल्पा राखुंडे, मेघा पोतदार, पल्लवी मुकादम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। किया।









.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment