ब्रेकिंग न्यूज़

 राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे, सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने' से गूंज उठे मंदिर

-  होली धुलीवंदन के दूसरे दिन महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न केंद्रों और समय पर मंदिरों में राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा पाठ का जारी रहा सिलसिला
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की सभी केंद्रों में होली धुलीवंदन के दूसरे दिन होली मिलन के साथ स्थानीय मंदिरों में रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। वल्लभनगर, बूढ़ापारा, टाटीबंध और शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ पाठ किया। महिलाओं के पाठ के कारण 'राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे….. सहस्त्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने' से मंदिर गूंज उठे। 
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि साईं बाबा मंदिर में वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने 51 बार राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया। इस दौरान अर्चना जतकर, शांता गायधनी, नलिनी काले, नलिनी शुक्ला आदि उपस्थित रहीं। वहीं बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने 10 बार रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अंजलि नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, ज्योति पवार, हेमा पराडकर, आस्था काले, सुनील शिंडे, चंद्रहास घाटगे, सोनम बेहरा, नीमिशा तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। 
आस्था ने आगे बताया कि टाटीबंध केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में पाठ किया। इस दौरान सारिका पोराटे, रश्मि गोवर्धन, सोनल पेदे, अंजलि खेर, अंजलि घोटे, कीर्ति भिते, रेणु देशमुख, रचना विंचुलकर, मंजू मरकले, संगीता देशपांडे, प्रिया कोन्हेर, सपना जोशी, वंदना आठले, शारदा लोनारे, शिल्पा भोपापुरकर, मनीषा मर्जीवे प्रमुख रुप से उपस्थित थीं। 
वहीं राजेंद्र नगर स्थित हनुमान मंदिर में अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाखरे, अक्षता भागड़ी सहित अमलीडीह केंद्र की अन्य महिलाओं ने पाठ किया। इनके अलावा भी मंडल के अनेक केंद्रों ने शनिवार को होली मिलन की व्यस्तता के बावजूद राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ की अपने अभियान को जारी रखा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english