ब्रेकिंग न्यूज़

सेवानिवृत्त व्याख्याता कुबेरराम ताउम्र देंगे मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप

 शिक्षण क्षेत्र में 39 वर्षों की दीर्घ सेवा के बाद समारोहपूर्वक विदाई
टी सहदेव
 भिलाई नगर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रुआबांधा के व्याख्याता कुबेरराम देशमुख की सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी गई। धनोरा के सेलिब्रेशन पैलेस में आयोजित विदाई समारोह में देशमुख ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच इस विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी ईश्वरी देवी की स्मृति में 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 51 हजार रुपए और 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 5 हजार रुपए देने का एलान किया है। ये स्कॉलरशिप प्रतिवर्ष 15 अगस्त को प्रदान की जाएगी। इस आशय का घोषणा पत्र प्राचार्या दीप्ति गुप्ता को सौंपते हुए देशमुख ने कहा कि यह स्कॉलरशिप योजना उनके जीवनकाल तक लागू रहेगी।
*शिक्षक एवार्ड से कई बार सम्मानित* 
सेवानिवृत्त व्याख्याता कुबेर राम देशमुख का 39 वर्षों का शैक्षणिक जीवन उपलब्धियों से भरा रहा। वे दो बार वर्ष 2010 और वर्ष 2014 में भिलाई नगर निगम द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। इसके अलावा शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला शिक्षाधिकारी ने भी उन्हें सम्मानित किया है। इतना ही नहीं वे चतुर्भुज मेमोरियल ट्रस्ट तथा भिलाई क्लब द्वारा भी उत्कृष्ट शिक्षक एवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। विदाई समारोह के साथ-साथ केक काटकर उनकी 62 वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में बिताए हुए पलों को अवरुद्ध कंठ से याद करते हुए सभी आगंतुकों का आभार माना। प्राचार्या दीप्ति गुप्ता ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उनका व्यवहार सदा ही सहयोगात्मक रहा।
*सभी ने साझा किया उनके कार्यों को* 
प्राचार्या ने कहा कि मेरी खुशनसीबी है कि मैं उनके साथ लंबे अरसे तक जुड़ी रही। उन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना भी की। समारोह में उनके अनुज बीरबल सिंह देशमुख, कल्पना द्विवेदी, बीके दास, एके समसून, शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला, छग शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी तथा तालपुरी के पूर्व उपाध्यक्ष असीम सिंह ने निस्स्वार्थ भाव से किए गए उनके कार्यों को साझा किया। समारोह का संचालन विक्रम सिंह ने किया। इस मौके पर तालपुरी के महेश विश्वकर्मा ने जहां फिल्मी गीत पेश किया, वहीं एके समसून ने काव्य पाठ भी किया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english