ब्रेकिंग न्यूज़

 जल संरक्षण हेतु सामूहिक भागीदारी से खैरवाही के  नाला में किया गया बोरी बंधान का कार्य

-जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने किया श्रमदान
-जल संरक्षण हेतु नुक्कड़-नाटक, गीत की प्रस्तुति के साथ ही ग्रामीणों ने ली शपथ
बालोद।  ,  जिला प्रशासन बालोद द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लोगों को जागरूक करने चलाए जा रहे जल जतन अभियान के अंतर्गत जल जतन पखवाड़ा का आयोजन कर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम खैरवाही स्थित नाला में जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बोरी बंधान कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बिहान की महिलाएॅ और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी सामूहिक भागीदारी निभाते हुए बोरी में रेत भरकर उसे नाला में बांधने का कार्य किया। इससे अब नाला में बह रहे पानी को उपयुक्त मात्रा में रोककर उसका उपयोग किया जा सकेगा। जिससे भूजल स्तर में भी काफी बढ़ोत्तरी होगी। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पानी का संरक्षण एवं संवर्धन बहुत जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन बालोद द्वारा जिले में 12 मार्च से 21 मार्च तक जल जतन अभियान के अंतर्गत जल जतन पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस दौरान जन सहयोग एवं विभिन्न विभागों के सामूहिक भागीदारी से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के उपायों की जानकारी दी जा रही है।          उन्होंने पानी के महत्व की जानकारी देते हुए हर घर में सोख्ता गड्ढा का अनिवार्य रूप से निर्माण करने तथा बारिश के दिनों में बहने वाले पानी के लिए रैन वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को धरातल में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें पानी का उपयोग और पानी के बचत के बारे में सोंचना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम मंे बिहान की महिलाओं द्वारा जल संरक्षण के संबंध में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, जनपद पंचायत गुरूर के सीईओ श्री उमेश रात्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, बिहान की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english