ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई में पेड़ों को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया

 भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 150 से अधिक उद्यान है, जिसमें कुछ उद्यान ऐसे हैं जहां पर पुराने पेड़ जो पहले के लगे हुए हैं। उन्हें संरक्षित करके उद्यानों को बनाया गया है, ऐसे जगहो पर नए पेड़ भी लगाए जा रहे हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को लेकर के विभिन्न उद्यानों का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जो पुराने पेड़ है, उनमें कई जगहों पर दीमक लग रहा था। उन सभी पेड़ों पर नीला थोथा एवं चूना मिलाकर के पुताई करवाया जा रहा है। जिससे पेड़ों में दीमक ना लगे दीमक बड़े से बड़े पेड़ो को खाकर सूखा देते है। इसके साथ ही निगम का यह प्रयास है कि पेड़ों को अधिक से अधिक बचाया जाए। प्रतिवर्ष पेड़ लगाये जा रहे है, उन्हे संरक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

          वन विभाग द्वारा नगर निगम भिलाई को 131 पुराने जीवित पेड़ प्रदान किया जा रहे हैं जो अन्य निर्माण कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं। उन पुराने पेड़ों को निगम के खाली जगह पर लगाया जाएगा। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। विशेष करके कोसा नाला शहरी कांजी हाउस में यहां पर बहुत से जानवर है, बड़े बड़े पेड़ लग जाने से उन्हे गर्मी में राहत मिलेगी। पेड़ जिम गार्डन, राशि उद्यान एवं अन्य खाली जगहों पर लगाए जाएंगे। सभी जोन से पेड़ लगवाने के बारे में रिपोर्ट ली गई है। बड़े बड़े हरे भरे पेड़ एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किए जायेगे। 
        आयुक्त पाण्डेय के आदेशानुसार नगर निगम के पुराने कर्मचारियो को भी पेड़ो में पानी डालने के लिए डयूटी लगाये गये है। जो विभागीय कार्य करने में असमर्थ थे, अब वे उद्यानों में कार्य कर रहे है। अतंराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर भारत विकास परिसर से सचिव जितेन्द्र सिंह, नरेश गुप्ता, संजय भाटिया, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english