आरबीसी 6-4 के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंजूर की मुआवजा राशि
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन आपदा और दुर्घटनाओं के मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है। आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर प्रभावित परिवारों को समय से पहले सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
इसी कड़ी में, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में जान गंवाने वाले जिले के चार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
ग्राम किरना, तिल्दा निवासी श्री राकेश यादव एवं अमलीडीह, रायपुर निवासी श्री ईश्वर (पानी में डूबने से मृत्यु), लाभांडी, रायपुर निवासी सुश्री ज्योति निषाद (सर्पदंश से मृत्यु) तथा अमलीडीह, रायपुर निवासी श्रीमती वंदना साहू (आग में झुलसने से मृत्यु) के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने की इस पहल से संकटग्रस्त परिजनों को आर्थिक संबल मिलेगा।









.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment