रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा से गूंज उठे मंदिर
*महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति का सामूहिक पाठ का साप्ताहिक अभियान 64वें सप्ताह भी रहा जारी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को होने वाला राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ सभी 16 महिला केंद्रों में उत्साह के साथ जारी रहा। टाटीबंध, चौबे कालोनी, अमलीडीह, रोहिणीपुरम, बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बुलंद, ओजस्वी स्वर से राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से मंदिरों व सभासदों के घरों को गूंजा दिया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या सुषमा आप्टे के घर हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इस दौरान सुषमा आप्टे, प्राची डोनगांवकर, अवंती अग्निहोत्री, आकांक्षा गद्रे, उज्वला पुराणिक, अनिता गुलकरी, निकिता भागवत, प्रमोदिनी देशमुख और माधुरी डबली प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। वहीं टाटीबंध केंद्र की महिलाओं की ओर से किए गए पाठ के दौरान सौ. विंचुलकर, अंजलि खेर, संगीता देशपांडे, रचना विंचुलकर, नंदा दहीकर, लीना साठे, मनीषा मर्जिवे, विनिता मरकले, रश्मि गोवर्धन, कीर्ति भिते, हर्षा पेदे, शिल्पा भोपापुरकर, किरण शिंदे, सारिका पोराटे और सोनल पेदे उपस्थित रहीं।
आस्था के मुताबिक बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया। इस दौरान प्रणिता नलगुंडवार, भारती घाटगे, हेमा पराडकर, सोनम बेहरा, निशिता तिवारी, रंजू कश्यप सहित कई महिला सभासद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं अमलीडीह केंद्र की ओर से राजेंद्र नगर स्थित मंदिर में पाठ किया गया इस दौरान अर्चना भाखरे, उषा जायसवाल, ऋतिका चंदेल, प्रिया कडू, अक्षरा भागडे उपस्थित रहीं। इस बीच रोहिणपुरम केंद्र की महिला सभासदों ने एक साथ राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया।इस दौरान श्यामल जोशी, अलका कुलकर्णी, अपर्णा वराडपांडे, अपर्णा जोशी, साधना बहिरट, चित्रा बल्कि, अचला मोहड़ीकर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।









.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment