सीईओ जिला पंचायत ने ली प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन आवास निर्माण की समीक्षा बैठक
आवास प्लस सर्वे अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
बालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिला पचांयत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने जनपद पचांयत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियो को आवास प्लस सर्वे 2024 अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 मार्च 2025 को वृहद स्तर पर गृह प्रवेश उत्सव आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के समस्त निर्माणाधीन आवासांे का स्तरवार एवं ग्राम पंचायतवार एक विशेष कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयावधि में 90 मानव दिवस की राशि प्रदान करने उपरांत उक्त आवासों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रथम किश्त अंतरण पश्चात अप्रारंभ 986 आवासों के लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र आवास निर्माण प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधितों को निर्देश दिए। योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय फेस में आबंटित अतिरिक्त लक्ष्य 8952 के विरूद्ध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर 30 मार्च 2025 तक स्वीकृति एवं प्रथम किश्त की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

.jpg)
.jpeg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment