ब्रेकिंग न्यूज़

मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी के अंतर्गत पार्कों की देने की तैयारी में निगम भिलाई

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक उद्यान है। सभी उद्यानों का रखरखाव एवं मेंटेनेंस का काम करना एक बड़ी जिम्मेदारी है।  किसी भी नगर की आकर्षण एवं खूबसूरती मे प्रमुख स्थान वहां के उद्यानो का स्थान आता हैं। उद्यानों का उपयोग वहां के स्थानीय निवासियों द्वारा किया जाता है।  नगर निगम भिलाई द्वारा बहुत सारे उद्यानों को व्यवस्थित करके वहां के स्थानीय निवासियों को समिति बनाकर के दिया जा रहा है। इसमें स्थानीय निवासी भी बहुत ही खुशी-खुशी इस कार्य को करने के लिए तैयार हो रहे हैं। इसमें दोनों पक्ष की भागीदारी हो रही है। नगर निगम को अपने सीमित संसाधन से सभी उद्यानों का मेंटेनेंस एवं रख रखा करने में परेशानी हो रही है। शासन से भी दिशा निर्देश प्राप्त है की जन भागीदारी से कार्यों को करना ज्यादा हितकारी है। उद्यान विभाग के प्रभारी  अध्यक्ष श्रीमती नेहा साहू भी लोगों से मिलकर के प्रोत्साहित कर रही है। नेहरू नगर निवासी श्रीमती गीता मोदी ने बताया कि हमारे बगल में स्थित मिलेनियम पार्क बहुत ही आकर्षक हो गया है। हम सब महिलाएं बैठकर के यहां पर भजन कीर्तन रामायण करती हैं, हम लोग यहां सुबह योग प्राणायाम करते हैं। मीटिंग भी करते हैं। निगम के अधिकारी तुलेश्वर साहू पार्षद चंदेश्वरी बाधे बहुत सहयोग कर रही हैं।  कोई भी बाहरी असामाजिक सामाजिक लड़के  लड़कियां घूमते हुए मिलते हैं हम सब  महिलाएं समूह बना करके जाती हैं उनको भगा देती हैं। अब उनका आना कम हो गया  है मैं तो जोर से डांटती हूं । इसकी इसकी जिम्मेदारी हम सब लेने के तैयार हैं। इसका देखरेख करेंगे पानी डालेंगे। अभी  मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत देने के लिए प्रमुख रूप से तैयार उद्यान है। शिवाजी, मिलेनियम,  महाराणा प्रताप, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी, पिंक गार्डन, शास्त्री पार्क, हैप्पी गार्डन, सम्राट अशोक उद्यान, कोहका गार्डन ,परी गार्डन इत्यादि। महापौर नीरज पाल ने भी स्थानी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग रुचि लेकर के अपने क्षेत्र के उद्यानों का देखरेख करें। इससे हमारा शहर व्यवस्थित रहेगा, निगम भी उसमें भरपूर सहयोग करेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english