घूस लेने के आरोप में एसीबी ने पटवारी को किया गिरफ्तार
बलरामपुर। जिले में सीमांकन के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी का नाम हेमंत कुजूर है, जो वाड्रफनगर तहसील के बरतीकला क्षेत्र में पदस्थ है।
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त व्यक्ति कई महीनों से अपने जमीन के सीमांकन के लिए पटवारी के चक्कर काट रहा था। जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी पटवारी ने 8 हजार रुपये की घूस ली, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।्र एससीबी की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हडक़ंप मच गया है। फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।








.jpg)




.jpg)
Leave A Comment