आवासीय खेल अकादमी रायपुर हेतु चयन ट्रायल की तिथि घोषित
जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन की गई है व्यवस्था
बालोद, आवासीय खेल अकादमी रायपुर हेतु चयन ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। जिसके अंतर्गत तीरंदाजी मंे बालक एवं बालिका तथा फुटबाॅल में बालिका वर्ग के लिए चयन ट्रायल 21 से 23 अपै्रल तथा हाॅकी एवं फुटबाॅल में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए चयन ट्रायल 25 से 27 अपै्रल तक आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि तींरदाजी एवं फुटबाॅल के लिए 21 अपै्रल को पंजीयन, 22 अपै्रल को शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा 23 को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इसी तरह हाॅकी एवं एथेलेटिक्स अंतर्गत 25 अपै्रल को पंजीयन, 26 अपै्रल को शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा 27 अपै्रल को कौशल दक्षता परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के संबंधित खेल में उपलब्धि धारक 05 बालक एवं 05 बालिका अधिकतम 10 खिलाड़ियों को दल प्रबंधक के साथ शामिल होंगे। चयन ट्रायल में जिलों से सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों हेतु आवास एवं मोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में किया गया है।


.jpeg)










.jpg)
Leave A Comment