कूडो स्टेट चैंपियनशिप में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक
कवर्धा। 4 व 6 अप्रैल 2025 को स्वामी विवेकानंद भवन सभागृह दुर्ग में कूडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 3rd कूडो स्टेट चैंपियनशिप 2025 में कबीरधाम जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक (5 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य) अपने नाम किए।
जूनियर बालिका वर्ग में
स्वर्ण पदक: प्रियांशु, माही, टिकेश्वरी, दिनेश्वरी
रजत पदक: मीनाक्षी, नेहा निषाद, दीक्षिता, डालिमा
सीनियर वर्ग में
स्वर्ण पदक: दीपेश्वरी
कांस्य पदक: सुखराम
जूनियर बालिका टीम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कवर्धा की छात्राएँ हैं, जिन्हें प्रशिक्षक मास्टर नितेश चंदेल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। चैंपियनशिप में उन्होंने जिले के कोच के रूप में सफल नेतृत्व किया। साथ ही, जिला हेड कोच श्री निगेश्वरनाथ योगी एवं सीनियर कोच श्री छेदीलाल निषाद ने भी प्रतियोगिता के दौरान मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।








.jpg)




.jpg)
Leave A Comment