ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति के दिवाकर तिवारी प्रांतअध्यक्ष व अजय ,आकाश,बिहारी एवम सुषमा बने महासचिव

 *डॉ संध्या तिवारी बनी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष* 

रायपुर,। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति की रायपुर में हुवी आम बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। पूर्व अध्यक्ष श्री विनय तिवारी के कार्यकाल की समाप्ति के बाद *श्री दिवाकर तिवारी* को सर्वसम्मति से संगठन का नया *प्रांत अध्यक्ष* चुना गया, साथ ही, *श्री बिहारीलाल शर्मा, श्री अजय शर्मा, श्री आकाश दुबे श्रीमती सुषमा तिवारी* को संगठन के *महासचिव* और भारतरत्न तिवारी को उपाध्यक्ष  तथा नीरज दुबे को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।  कार्यकारिणी सदस्य के रूप में  कमलेश शर्मा ,राहुल शर्मा ,सुनीता नीतू  ,मनोज शर्मा, आदित्य मिश्रा,  लक्ष्मीकांत शर्मा ,शैलेश मिश्रा ,एन पी उपाध्याय ,संजय दुबे  अमिताभ दुबे का नाम प्रस्तावित किया गया ,इसके अलावा, *डॉ. संध्या तिवारी*को **महिला प्रकोष्ठ की प्रांताध्यक्ष** चुना  गया।  
छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति प्रदेश की सबसे बड़ी ,पुरानी एवम  प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन है, जो समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक उन्नयन के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय है। 
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने तथा समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर  शपथ ग्रहण का आयोजन एवम  शासन द्वारा निगम मंडल में हुवी नियुक्तियों में समाज  के प्रतिनिधियों का सम्मान एवम  परशुराम जयंती को हर्षोल्लास से मनाये जाने का निर्णय हुवा ।
यह जानकारी महासचिव अजय शर्मा ने दी ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english