ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री से की परशुराम जयंती पर सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग

 रायपुर/ छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय  समिति ने  आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  एवम उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी  के नाम एक  पत्र लिखकर *30  अप्रैल 2025 (भगवान श्री परशुराम जयंती)*को *सामान्य शासकीय अवकाश* घोषित करने की मांग की। साथ ही, नवा रायपुर के किसी प्रमुख चौक का नामकरण *श्री परशुराम चौक* के रूप में करने का अनुरोध किया गया।  

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिवाकर तिवारी एवम महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि  उन्होंने शासन प्रमुख को लिखे गए पत्र में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न समुदायों के धार्मिक पर्वों (जैसे शाकंभरी जयंती, मां कर्मा जयंती, महावीर जयंती, कबीर जयंती, गुरु घासीदास जयंती, चेटीचंद व छठ पूजा) को सामान्य अवकाश सूची में शामिल किया गया है, जिसकी सराहना की ।उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि , राज्य के *कई लाख ब्राह्मण समुदाय* के आराध्य देव *भगवान परशुराम* जी की जयंती को केवल *ऐच्छिक अवकाश*की सूची में रखा गया है, जिसे समाज के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व मानते हुए सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग की गई।   इस दिन समाज द्वारा *भव्य रैलियाँ, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम* आयोजित किए जाते हैं, जिनमें सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु यह निर्णय आवश्यक है।  
दिवाकर तिवारी,  ने कहा, भगवान परशुराम जी न केवल ब्राह्मण समुदाय बल्कि संपूर्ण भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। उनकी जयंती को सामान्य अवकाश घोषित करने से राज्य की सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। हम मुख्यमंत्री जी से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की आशा करते हैं।
समाज के अध्यक्ष ने गृहमंत्री विजय शर्मा को लिखे पत्र में  उनकी अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से  भेंट कर विस्तृत ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि शासन इस मांग पर संवेदनशीलता से विचार करेगा।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english