ब्रेकिंग न्यूज़

 तंत्र मंत्र के जरिये करोड़पति बनाने का झांसा देकर 14.9 लाख रुपए की ठगी

- आरोपी तात्रिक सहित अन्य आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। तंत्र मंत्र के जरिये जमीन से सोने से भरा हंडा निकालकर करोड़पति बनाने का झांसा देकर नकटीखार के कथित तांत्रिक ने सूरजपुर में एक व्यक्ति से 14.9 लाख हड़प लिए। पीडि़त की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने कोरबा में दबिश दी और आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया ।
 घटना पड़ोसी जिला सूरजपुर में वर्ष 2022 में हुई थी, जहां के ग्राम खोंड़, थाना रमकोला निवासी अभिषेक प्रताप सिंह ने जून 2022 में रिपोर्ट लिखाई। उसने बताया कि बैंक में काम के दौरान विमल सिंह ठाकुर से मुलाकात हुई थी। उसने कोरबा जिले के नकटीखार निवासी आरोपी कथित तांत्रिक नरेश पटेल के जरिए जमीन में गड़ा धन निकलवाने का दावा किया। 
सोना पाने के लालच में अभिषेक उसके झांसे में आकर तंत्र-मंत्र कराने को तैयार हो गया। विमल सिंह ने आरोपी तांत्रिक नरेश पटेल व एक अन्य साथी मनोज कुमार को लेकर सूरजपुर पहुंचा, जहां अभिषेक के घर में तंत्र-मंत्र कर जमीन से हंडा निकालकर कमरे में बंद कर दिया गया। विशेष पूजा के जरिए तंत्र-मंत्र से हंडा सोना में तब्दील होने की बात कही गई। पूजन सामग्री के लिए उन्होंने अभिषेक से 14.09 लाख रुपए ले लिए ।
 तांत्रिक साधना पूर्ण होने के बाद जब हंडा खोला तो उसमें सोने की जगह मिट्टी निकली, तब अभिषेक को ठगी का अहसास हुआ। उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। मामले में अन्य आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी तांत्रिक नरेश पटेल फरार था। एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी विमलेश दुबे की टीम ने नकटीखार पहुंचकर आरोपी नरेश को भी गिरफ्तार कर लिया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english