जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण
राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरनकट्टा एवं मनकी तथा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम किरगी ब में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का औचक निरीक्षण किया तथा आवासों के समीप पौधरोपण किया। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण, मजदूरी भुगतान, सेंटरिंग प्लेट्स एवं निर्माण सामग्री की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही आवास निर्माण में कार्य में प्रगति लाते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, आवास नोडल, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, आवास मित्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।








.jpg)


Leave A Comment