आयुक्त ने उद्यान में वृक्षारोपण कर किया श्रमदान
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 05 अंतर्गत निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता द्वारा सेक्टर 04 अंतर्गत वार्ड क्रं. 58 सड़क 25-26 के मध्य उद्यान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उददेश्य से वृक्षारोपण किये । उद्यान के अंदर पर्यावरण के अनुकुल पौधे जामुन, कटहल, अमरूद, कनेर, बोगन बिलिया, मौलश्री जैसे विभिन्न प्रजाति के स्थानीय पौधो का रोपण किया गया। जिससे हरियाली को बढ़ावा एवं वायु प्रदुषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
वृक्षारोपण के दौरान पूर्व पार्षद रिंकू साहू, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उप अभियंता श्वेता महेश्वर, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दूबे, वरिष्ठ नागरिक दशरिती भोई, सुनिता तिवारी, राजेश सिंह, मोहिनी एवं अन्य मोहल्लेवासी की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया। साथ ही सभी मिलकर श्रमदान किए एवं पौधो की सुरक्षा हेतु संकल्प लिए।
नेहरू नगर स्थित कोसा नाला गौ आश्रय केन्द्र का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के साथ किए। गौ आश्रय केन्द्र में रखे पशुओं के खान-पान व्यवस्था की जानकारी प्राप्त किए। साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में चर्चा किए। गौ आश्रय केंद्र भ्रमण के दौरान सहायक अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा उपस्थित रहे ।
Leave A Comment