महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव में 'नागरिक संवाद' आज
0 - 'राजधानी की सड़कों से कैसे हटाए मवेशी और श्वान' विषय पर कई विशेषज्ञ करेंगे संवाद
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में सातवें दिन मंगलवार, दो सितंबर को शाम चार बजे से छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में नागरिक संवाद का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र मंडल की साहित्य समिति के इस कार्यक्रम में संवाद करने के लिए नगर की जानी- मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी।
मंडल की साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रायपुर नगर के राजस्व विभाग के अध्यक्ष अवतार सिंग बागल, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के पार्षद आशु चंद्रवंशी, गौ संरक्षण समिति रावांभाठा के संरक्षक हरीश जोशी, नगर निगम के अधिकारी योगेश कडू और नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे।





.jpg)




Leave A Comment