निगम जोन 8 ने वार्ड 1 में स्वीकृति विपरीत / बिना अनुमति अवैध निर्माण को हटाया
रायपुर - गुरुवार को रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर निगम जोन 8 अंतर्गत वार्ड वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1के क्षेत्र में स्वीकृति के विपरीत/बिना अनुमति किये गए अवैध निर्माण को हटाए जाने की कार्यवाही अभियान चलाकर की गयी.
नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंता फरहाज फारूखी और उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में स्वीकृति विपरीत /बिना अनुमति अवैध निर्माण को स्थल पर तोड़ा गया एवं भविष्य में स्वीकृति लेकर नियमानुसार निर्माण करवाने की कड़ी हिदायत सम्बंधित निर्माणकर्ता को नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की ओर से दी गयी.
Leave A Comment