तालपुरी के शिवमंदिर परिसर में सफाई अभियान का लगा पड़ाव
-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने संभाला मोर्चा
टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के शिवालय परिसर में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने सफाई अभियान का मोर्चा संभाला। अभियान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए महामंत्री के साथ रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा भी मौजूद थीं। सुबह छह से नौ बजे तक चले इस अभियान में पचास से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इसी महीने की 27 तारीख को यहां वृहद रूप से पुनः स्वच्छता अभियान छेड़ा जाएगा, ताकि पूरा परिसर झाड़-झंकार से मुक्त हो जाए।
कॉलोनी में सबसे बड़ा शिवमंदिर होने के कारण आए दिन इस परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। वैसे भी यह सावन का महीना है। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों यहां कुछ ज्यादा ही शिवभक्त जुटते हैं। भक्तों को हो रहीं परेशानियों को देखते हुए महामंत्री और महापौर ने यहां स्वच्छता अभियान का पड़ाव लगाया, क्योंकि काफी दिनों से गाजर घास, खरपतवार एवं झाड़-झंकार की कटाई नहीं हुई थी। इस कटाई में दो ट्रॉलियां झाड़-झंकार निकले।
सफाई अभियान में वार्ड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अमनदीप सोढ़ी, एल्डरमैन संध्या वर्मा, संगीता सिंह, शिशिर साहू, संतूदास मानिकपुरी, जोन प्रभारी अशोक सिन्हा, अमृतपाल सिंह, प्रगति नगर के बूथ अध्यक्ष जगदीश ठाकरे, स्वच्छता ही सेवा ग्रुप, एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा मंदिर समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि पूरे मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक लगने वाले हैं, जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है।
Leave A Comment