भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारीलाल अग्रवाल का निधन, भाजपा में शोक की लहर
कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारीलाल अग्रवाल का 16 अक्टूबर को कोरबा में निधन हो गया। वे 78 साल के थे। उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। कोरबा में उनके अंतिम संस्कार में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हेंं श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
बनवारी लाल अग्रवाल का जन्म 1 मई 1947 को कोरबा जिले के जपेली गांव में हुआ था। श्री अग्रवाल कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। 1990-92 में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष चुने गए थे। छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर में व्याख्याता भी रह चुके हैं। बनवारी लाल अग्रवाल 1996-97- में भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य बने। इसके बाद 2000 में वे सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे। वहीं 2001 में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने गए। 28 मार्च 2001 से 9 मार्च 2003 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर आसीन रहे।












.jpg)
Leave A Comment