वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक एवं एम.आई.एस. सहायक की नियुक्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
0- दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 04 नवंबर
बालोद. वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक एवं एम.आई.एस. सहायक की नियुक्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। अपर कलेक्टर ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पंरपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों की प्रभावी एवं सूचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक वन अधिकार अधिनियम) एवं 02 एम.आई.एस. सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति की जाएगी। जिसके अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के जाँच उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। उन्होेंने बताया कि उक्त संबंध में अभ्यर्थी 04 नवंबर 2025 तक दावा आपत्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके साथ ही इस संबंध में अधिक जानकारी जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अवलोकन किया जा सकता है।













.jpg)
Leave A Comment