निगम प्रशासन ने 3 कर्मचारियों को दी ससम्मान विदाई
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 3 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने गुप्तानंद तिवारी पम्प सहायक, विक्रम सिंह मजदूर एवं उर्मिल दास चंदेल सफाई कामगार को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। बिदाई कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।













.jpg)
Leave A Comment