आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन 22 दिसम्बर को
भिलाईनगर। भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुआ है। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा दिनांक 22.12.2025 को आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। जिसका मुख्य लक्ष्य स्वदेशी उत्पादों को अपनाना (वोकल फाॅर लोकल) और आत्मनिर्भर भारत विजन (विकसित भारत 2047) को बढ़ावा देना है। दिनांक 22.12.2025 को समय दोपहर 3ः00 बजे मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित जायेगा।











.jpeg)

Leave A Comment