अवैध रूप से संचालित मांस-मटन दुकान को निगम ने किया बेदखल
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के प्रातः निरीक्षण में खुले में अवैध रूप से दुकान लगाकर मांस-मटन विक्रय करते पाया गया। निगम क्षेत्र में अवैध दुकान संचालित कर मांस-मटन विक्रय प्रतिबंधित किया गया है, उसके बाद भी मुख्य चौराहे पर कटिंग कर बेचा जा रहा था।
जोन-3 सुभाष चौंक में अवैध रूप से दुकान लगाकर खुले में मांस-मटन विक्रय किया जा रहा था। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के उपस्थिति में मांस-मटन किये जा रहे दुकानों पर बेदखली कार्यवाही की गई। लगाये गये बांस-बल्ली को जे.सी.बी. से तोड़कर जप्त किया गया। दुकान संचालक को समझाइस भी दिया गया है कि कहीं भी खुले में दुकान न लगाये। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुड़ामणी यादव सहित बेदखली टीम उपस्थित रहे।











Leave A Comment