मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव कार्य जारी
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक जोन के अलग-अलग वार्डो में पुराने पानी के जमाव वाले स्थलों का जांच किया जा रहा है। नागरिको को बिमारियो से बचाव हेतु स्वास्थ्य शिक्षा एवं दवाई वितरण कर पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह. के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग का विशेष दस्ता तथा जिला मलेरिया विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर मच्छर उन्मूलन हेतु कार्य कर रही है। स्पेयर पम्प से मच्छर लार्वा नियंत्रण हेतु पानी मिश्रीत एक्यूगार्ड एवं व्यस्क मच्छरो के नियंत्रण हेतु मेलाथियान का छिड़काव, जल निकासी, कुलर, ड्रम, कन्टेनर इत्यादि जगहो पर जहां पुराने पानी के जमाव हो ऐसे जगहो को साफ भी किया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य स्त्रोत फ्रीज-ट्रे, टायर, गमला आदि का भी निरीक्षण किया गया है। घरो के कुछ जगहो पर लार्वा पाया जाता है, तो उसका वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन किया जा रहा है। इस दौरान जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।










.jpg)
Leave A Comment