ब्रेकिंग न्यूज़

 उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने जिले के अंतिम छोर के सुदूर वनांचल में लगाई चौपाल, लोगों से किया जनसंवाद

-ग्रामवासियों की मांग पर 56 लाख से अधिक के कार्यों की मौके पर ही दी स्वीकृति
   रायपुर /  उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज  कबीरधाम  जिले के अंतिम छोर में सुदूर वनांचल में क्षेत्रों में पहुंचें। यहां उन्होंने चौपाल लगाई और ग्रामवासियों के साथ जमीन में बैठकर उनसे संवाद बातचीत की और उनकी मांगे और समस्याएं सुनीं। उन्होंने बैगा बाहुल्य ग्राम आमानारा, लरबक्की, कुकरापानी मे चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने 56 लाख से अधिक के कार्यों की घोषणा की। वहीं ग्रामीणों की मांग पर दो स्थानों का प्रभार संभाल रहे सचिव को केवल आमानारा का ही प्रभार देने के निर्देश दिए।
    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आमानारा में कहा कि बीते दो वर्षों में ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इन दो वर्षों में इस बैगा बाहुल्य ग्राम आमनारा, लरबक्की और कुकरापानी में पीएम जनमन योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हुए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। गांव गांव में महिलाओं को राशि आहरण के लिए दूर बैंकों तक जाने की जरूरत न पड़े इसके लिए पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे गांव में वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के साथ ही छात्रवृत्ति का आहरण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि छात्रों के उन्नत शिक्षा के लिए स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज लगवाए जा रहे हैं। लरबक्की स्कूल में भी स्मार्ट क्लास लगवाया गया है। जिसका लाभ यहां के छात्रों को मिलेगा। उन्होंने पीएम जनमन योजना का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इनकी बसाहटों तक पक्की सड़कों की कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है। इसके तहत कबीरधाम जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में पक्की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।  इस अवसर पर श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री रामकिंकर वर्मा, श्री विजय पाटिल, श्री नंद श्रीवास, श्री नितेश अग्रवाल, श्री बिहारी धुर्वे, श्री रूपसिंह धुर्वे, श्री नरेश चंद्रवंशी, श्री हेमचंद चंद्रवंशी, श्री मोहन धुर्वे, श्री राजेंद्र कुंजाम सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 इस दौरान उन्होंने आमानारा में 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, बरपानी में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने चरणतीरथ में मंदिर के सौंदर्यीकरण करवाने की घोषणा की। उन्होंने गाड़ाघाट, झूरगीदादर, आमानारा और बरपानी में हैंडपाइप बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम लरबक्की में नवीन पंचायत भवन के लिए 20 लाख रूपये, 6 लाख रुपए की लागत के सांस्कृतिक मंच और बदनापानी में 5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। ग्राम कुकरा पानी में 5.20 लाख की लागत से वार्ड 7 एवं 8 में सीसी रोड निर्माण, वार्ड 4 में हैंडपंप और वार्ड 8 में सोलर पंप लगाने की घोषणा की। ग्राम कोटनापानी और जामपानी में 05-05 लाख की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण की घोषणा की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english